Wiz Khalifa's Weed Farm एक फुरसतिया गेम है, जिसमें आपको अपने मारिजुआना फार्म की देखभाल करनी होती है और इसमें रैपर विज़ खलीफ़ा की मदद लेनी होती है। सौभाग्य से यह काम करना उतना कठिन नहीं है - आपको बस स्क्रीन पर बार-बार टैप करते रहना होता है ताकि आप पैसे अर्जित कर सकें, और बाद में उस पैसे का निवेश कर गांजे के अपने व्यापार को और फैला सकें।
Wiz Khalifa's Weed Farm में गेम खेलने का तरीका काफी हद तक किसी भी अन्य आइडल क्लिकर गेम जैसा ही है। शुरुआत में, आपको पैसे अर्जित करने के लिए बस स्क्रीन पर ताबड़तोड़ टैप करना होता है। लेकिन एक बार जब आपके पौधे एक खास बिंदु को पार कर जाते हैं, तब आपको और टैप करने की भी जरूरत नहीं होती है।
शुरुआत में आपके पास केवल एक ही प्लान्ट होता है, लेकिन जैसे-जैसे आप पैसे अर्जित करते रहते हैं, आप विभिन्न प्रकार के मारिजुआना पौधों से अपना पूरा गैराज भर सकते हैं। गेम के अंत में, मूलतः आपके पास एक विशाल मारिजुआना प्लान्टेशन होता है, जिससे आपको हर सेकंड लाखों डॉलर की आमदनी होती है।
Wiz Khalifa's Weed Farm एक अत्यंत ही मनोरंजक फुरसतिया गेम है, जिसका विषय कुछ लोगों के मन में कुछ चिंता पैदा कर सकता है, पर जिसमें गेम खेलने की पद्धति अत्यंत ही सरल और व्यसनकारी है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Wiz Khalifa's Weed Farm के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी